Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर । एनएच-43 पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब झारखंड के जमशेदपुर से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही ट्रक
की चेचिस के केबिन पर अचानक साल का विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
की चेचिस के केबिन पर अचानक साल का विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टाटा कंपनी की ट्रक चेचिस लेकर चालक जमशेदपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दसवीं बटालियन से करीब 150 से 200 मीटर पहले सड़क किनारे खड़ा साल का भारी-भरकम वृक्ष अचानक वाहन के केबिन पर आ गिरा। पेड़ गिरते ही चालक केबिन में फंस गया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ के भारी वजन के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में इलेक्ट्रिक आरी की व्यवस्था कर पेड़ को काट जेसीबी से हटाया गया जिसके बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर एवं शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दो घंटे तक बाधित रहा यातायात

पेड़ हटाने की कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान एनएच-43 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बनी रही। पेड़ एवं क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
बारिश से कमजोर हुई जड़ें बनीं हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण पेड़ की जड़ों के पास पानी भर गया था। वहीं सड़क किनारे नाली की खुदाई होने से मिट्टी कटाव बढ़ गया, जिससे साल का विशाल वृक्ष कमजोर होकर सड़क पर गिर पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एनएच-43 के किनारे कई सूखे और जर्जर पेड़ लंबे समय से खड़े हैं, जो बारिश और तेज हवाओं के दौरान कभी भी गिर सकते हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह घटना दिन के व्यस्त समय में हुई होती तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।










