Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर और मुहिम फाउंडेशन के बीच एमओयू, युवाओं में नेतृत्व विकास और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन ने आज एक गैर-आर्थिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग युवाओं को 21वीं सदी की आवश्यक स्किल्स, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहन देने तथा छात्र नेतृत्व को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस समझौते के तहत छात्रों को नेतृत्व, नवाचार, संवाद, विकास सम्बंधित समस्या समाधान और सामाजिक उद्यमशीलता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेगा। साथ ही छात्रों को उनके अकादमिक जीवन को समाज से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Advertisement Box

इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाएंगे। छात्र नेतृत्व में एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा, जिनका उद्देश्य स्थानीय समुदाय की समस्याओं को समझना और समाधान प्रस्तुत करना होगा। लीडरशिप वर्कशॉप्स, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और नीति संवाद जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होगा। सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों और संगोष्ठियों के माध्यम से नागरिक चेतना और भागीदारी को सशक्त करना और मेंटोरशिप, गाइडेंस के माध्यम से सामाजिक और उद्यमशील पहलों को समर्थन देना है।

कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज के समय में शिक्षा को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक हो गया है। यह साझेदारी छात्रों को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि समाज में नेतृत्व के लिए तैयार करेगी।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर  का यह कदम दर्शाता है कि संस्थान केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित न रहकर क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय प्रगति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ रिजवान उल्लाहः, प्रोफेसर डॉ. ऍन मैरी खालको, डॉ. निलाभ कुमार, डॉ. सुशिल कुमार, मुहिम फाउंडेशन से ऋषिकेश, आकृति और रोज उपस्थित थे ।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp