Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / सरस्वतीपुर–रामनगर–सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज  ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर शासन-प्रशासन के समक्ष विरोध जताया।
ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दौरान सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसी के विरोध में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर धान रोपकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हर वर्ष बारिश में सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है, जिन्हें रोजाना दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बरसात में कई स्थानों पर सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि वर्षों से उपेक्षित जनसमस्या के समाधान की मांग को लेकर किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
ग्रामीणों के बुलावे पर भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की जाएगी तथा भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
प्रदर्शन में सरपंच सुमित्रा देवी, जवाहर सिंह, चंद्रभान, सूरज सिंह, हीरालाल, देवकरण, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरस्वतीपुर–रामनगर–सूरजपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp