बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संयुक्त
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा विभागवार जिम्मेदारियां तय कर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए समारोह की प्रत्येक व्यवस्था व्यवस्थित, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने परेड, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान, शासकीय भवनों पर रोशनी की व्यवस्था, स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता तथा राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री आर.एन. पाण्डेय, सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।










