Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

4 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कारोबार तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 19.07.2026 को थाना प्रतापपुर पुलिस द्वारा ग्राम गोटगवां में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अम्बिकापुर की ओर से बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर वाहन की डिक्की एवं उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 8 किलो 305 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रमेशचन्द्र पिता राजाराम निषाद, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम राघौपुर, थाना कमासिन ब्लाक, जिला बांदा (उत्तरप्रदेश) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था।पुलिस ने मौके से बरामद 8 किलो 305 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश एवं पतासाजी की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक विवेक खलखो, पीएसआई सम्पत मरावी, विकास गजेन्द्र, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा तथा आरक्षक नौशाद, प्रकाश साहू एवं राजेश तिवारी की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp