Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केसीसी ऋण घोटाले में एक और गिरफ्तारी, 1.92 करोड़ की अनियमितता मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से निकाली गई थी करोड़ों की राशि, जांच में कई अधिकारी पाए गए दोषी

सीतापुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर की पेटला शाखा में सामने आए बहुचर्चित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण घोटाले में सीतापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Box

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सीतापुर में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 316(5), 61(2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

मामले की प्रारंभिक जांच में कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए थे। जांच में सामने आया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खातों से 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये का अनियमित आहरण किया गया।

जांच रिपोर्ट में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, कैशियर, सामान्य सहायक, दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच दल ने सभी को संयुक्त रूप से दोषी मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर दीपक कुमार चक्रधारी (29 वर्ष), पिता मनोहर राम, निवासी अखोराकला, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपी को 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि केसीसी ऋण घोटाले ने जिले के सहकारी बैंकिंग तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी सामने आने के बाद पीड़ित किसानों में भारी नाराजगी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापतितिजलाल पैकरा तथा आरक्षक महेंद्र कुमार नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp