Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहली बारिश में ही डबरी बना पंचायत भवन, पसरी गंदगी, रुम मे भर गया मलबा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, कहा ,जब तक कार्रवाई नहीं होगी, ताला नहीं खुलेगा

दतिमामोड / जनपद पंचायत भैयाथान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका का पंचायत भवन पहली बारिश में ही डबरी बन गया है। रूम के अंदर गंदा पानी, मलबा, और कुड़ा करकट भर जाने से नाराज सरपंच शिवकुमार अगरिया ने पंचायत भवन में ताला जड़ दिया है।
सरपंच ने साफ कहा, जब तक जिला प्रशासन कोई ठोस निर्णय नहीं लेगा और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पंचायत भवन में ताला लगा रहेगा।
आज आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन भवन में पानी भरा होने के कारण कर्मचारी बैरंग वापस लौट गए। सैकड़ों ग्रामीण घंटों से इंतजार करते रहे। ग्रामवासियों ने बताया कि पंचायत भवन के सामने सी रोड बनने के बाद अगल-बगल के लोगों ने पानी का बहाव सीधे पंचायत भवन की ओर मोड़ दिया। जिस्से पुरा पंचायत भवन जल मग्न हो गया है, सलका पंचायत भवन की दुर्दशा देखकर लगता है कि पंचायत भवन नहीं बल्कि डबरी है, पूरे परिसर में कीचड़,मलवा और गंदगी का आलम है, स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत देश की रीढ़ की हड्डी है अगर रीढ़ में ही पानी भर जाए तो पूरे गांव का विकास का पहिया जाम हो जाएगा, अभी बारिश का सीजन है अगर 15 दिवस के भीतर निकासी सफाई नहीं हुई तो सरकार की योजनाएं एक दो माह पीछे चली जाएगी, रूम के अंदर गंदा पानी,मलबा ओर कूड़ा – करकट भर जाने के कारण ग्रामीण पंच एवं कर्मचारी तक की बैठने की जगह नहीं है जिससे पंचायत के सभी काम ठप पड़ गए हैं, पंचायत भवन के सामने दो ठेला अवैध रूप से रखा हुआ है जिस्से वहा गंदगी पसरा रहता है, ठेला की वजह से पंचायत भवन का सुंदरता खराब हो गया है,
पंचायत भवन में पानी भरने से आवास, पेंशन, जी राम जी , आयुष्मान कार्ड, जाति-निवास प्रमाण पत्र के साथ अब आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। कंप्यूटर, रिकॉर्ड और सरकारी फाइलें भीगने का खतरा बना हुआ है।
सरपंच शिवकुमार अगरिया ने कहा “जो लोग पानी का बहाव पंचायत में डाल रहे हैं उनके खिलाफ थाने में शिकायत करूंगा। पंचायत भवन का सीमांकन हो जाए तो कई दबंगों का घर टूट जाएगा। इसके लिए मुझे भुख हड़ताल करना पड़े तो तैयार हूं।
सरपंच ने कलेक्टर और सीईओ जनपद पंचायत भैयाथान से मांग किया है कि तत्काल जल निकासी ओर सफाई की व्यवस्था की जाये,ताकी पंचायत का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके,
सीईओ जनपद पंचायत भैयाथान विनय कुमार गुप्ता ने कहा की पंचायत को नाली निर्माण और सीमांकन कराने का अधिकार है। पंचायत अपने अधिकार का उपयोग करे। दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराएं। नया पंचायत भवन यथाशीघ्र मिल जाएगा।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp