Written by
Bureau Report
सूरजपुर। युवती से आन लाइन दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया
गया है कि एक युवक ने आनलाइन माध्यम से युवती से दोस्ती किया फिर शादी का झांसा देकर उसकी अस्मिता को तार तार कर दिया। इतने से ही युवक का मन नही भरा तो उसने युवती के साथ बिताए अंतरंग पल का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती ने शिकायत दर्ज
कराई कि युवक से उसकी जान पहचान आनलाइन के माध्यम से हुई थी जिसके बाद दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।जिसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर अंतरंग संबंध बनाए और धोखे से वीडियो बना कर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।










