Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जमीन पर रेंगती मौत ने ली एक और जान…..

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पचावल में करैत सांप के काटने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पहले ग्रामीण स्तर पर झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पचावल निवासी परशुराम पहाड़ी कोरवा (70 वर्ष) पिता बांग्ला पहाड़ी कोरवा बुधवार रात अपने घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान एक करैत सांप ने उन्हें काट लिया। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनका पुत्र शिवबरन पहाड़ी कोरवा मौके पर पहुंचा। कमरे में सांप दिखाई देने पर उसे ढंककर रखा गया और गांव में झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति को बुलाया गया।
बताया गया कि करीब आधे घंटे तक झाड़-फूंक की गई, लेकिन वृद्ध की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात परशुराम पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp