Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन क्लीन: 24 घंटे में नशीले इंजेक्शन के विक्रेता और सप्लायर गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नशीले इंजेक्शन के एक विक्रेता और उसके सप्लायर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलरामपुर जिले के कुसमी निवासी अविनाश पैकरा अंबिकापुर के शांतिपारा स्थित किराए के मकान में रहकर नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनाश पैकरा बताया।
बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 रेक्सोजेसिक (REXOGESIC) इंजेक्शन और 15 एविल (AVIL) इंजेक्शन बरामद किए गए। आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की।
पूछताछ में अविनाश ने बताया कि वह नशीले इंजेक्शन बलरामपुर जिले के अनपारा निवासी अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू से खरीदकर लाता था। इसके बाद 31 जुलाई को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बलरामपुर जिले के विमलापुर जंगल में दबिश देकर अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 50 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि “ऑपरेशन क्लीन” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में अधिकांश नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं के जेल जाने के बाद कुछ लोग बलरामपुर और सूरजपुर से नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति कर रहे हैं, जिन पर आबकारी विभाग की कड़ी नजर है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp