Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गलत सरपंच की गिरफ्तारी का आरोप, कांग्रेस ने जनपद सीईओ को हटाने की मांग की

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। जनपद पंचायत अंबिकापुर के सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम सरईटिकरा के सरपंच रामसाय मिंज की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत की लापरवाही के कारण गलत व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अपमानित किया गया। पार्टी ने मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को हटाने तथा लिखित माफी की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार वर्ष 2020-21 में ग्राम चीताबहार में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में 1,75,093 रुपये की कथित अनियमितता का मामला सामने आया था। उस दौरान चीताबहार के सरपंच शिवनाथ भगत और सचिव देवेंद्र सिंह थे। बाद में वर्ष 2024 में तत्कालीन सचिव ने इस संबंध में जनपद पंचायत को जानकारी भी दी थी।

Advertisement Box

कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद जनपद पंचायत ने चीताबहार के बजाय पड़ोसी ग्राम सरईटिकरा के सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष रामसाय मिंज के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। रामसाय मिंज ने पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह चीताबहार के सरपंच नहीं रहे हैं और कथित गबन की अवधि में उनका उस पंचायत से कोई संबंध नहीं था।

पार्टी का कहना है कि शुक्रवार सुबह दरिमा पुलिस ने रामसाय मिंज को खेत से गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। कांग्रेस के अनुसार उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताते हुए जमानत लेने से इनकार कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा, दरिमा ब्लॉक अध्यक्ष नारद गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।

कांग्रेस का दावा है कि बाद में जनपद पंचायत ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र भेजकर स्वीकार किया कि अभिलेखों में चीताबहार के सरपंच के रूप में रामसाय मिंज का नाम दर्ज होने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई हुई। पार्टी ने इसे जनपद पंचायत के रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही बताया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने मामले में तत्काल त्रुटि सुधारने की मांग की है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह केवल प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई, पद से हटाने तथा लिखित माफी की मांग की है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp