Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुपोषित लखनपुर अभियान के अंतर्गत 366 आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु फलदार पौधों का वितरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के जनपद पंचायत सभा कक्ष में “सुपोषित लखनपुर अभियान” के तहत फलदार पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु फलदार पौधों का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) को किया गया। इन पौधों का रोपण प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में विकसित की जा रही पोषण वाटिका में किया जाएगा। इन पौधों से भविष्य में प्राप्त होने वाले फलों का उपयोग बच्चों के पोषण के लिए किया जाएगा, जिससे कुपोषण में कमी लाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Advertisement Box

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद सदस्य श्री सुदर्शन सिंह, श्री राकेश अग्रवाल, श्री दिनेश बड़ी, श्री जितेंद्र पांडे, श्री सचिन अग्रवाल, श्री कुन्नी विक्रम सिंह श्री राकेश साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सुपरवाइजर, एडीईओ, एबीपी फेलो एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ’’सुपोषित लखनपुर अभियान’’ के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका विकसित करने तथा बच्चों को पौष्टिक एवं ताजे फलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि उन्हें स्वस्थ भोजन एवं बेहतर वातावरण प्राप्त हो सके।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न पोषण संबंधी सूचकों में सुधार लाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में गंभीर कुपोषण (एसएएम) एवं मध्यम कुपोषण (एमएएम) की दर में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न नवाचारों एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। फलदार पौधों का यह वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर पोषणयुक्त फलों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp