Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैगलेस डे” पर स्कूलों में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

छात्रों ने पेंटिंग व चित्रकारी के माध्यम से अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,
शहीद परिजन एवं भूतपूर्व सैनिक हुए शामिल

सूरजपुर । जिले के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को “बैगलेस डे” के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू के निर्देश पर समस्त शालाओं में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों तथा देश और समाज को अपना योगदान देने वाली महत्वपूर्ण हस्तियों की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने स्वयं पेंटिंग, स्क्रैच एवं चित्रकारी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय एकता एवं समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर हर कोई देश और समाज के लिए अपना योगदान दे सकता है। प्रतापपुर विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू परमानंद कोसरिया के पुत्र कमलेश कोसरिया एवं सीमा पर लड़ चुके भूतपूर्व सैनिक शिवचरण नापित उपस्थित हुए, वहीं विकासखंड सूरजपुर के माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शहीद परिवार के पौत्र अंकित कोसरिया शामिल हुए। दोनों ही विद्यालय परिवारों ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता के रूप में शहीद परिजनों ने बताया कि गोकुल प्रसाद जी वर्ष 1925 में दुर्ग से उदयपुर आए और महाराजा साहब के कहने पर सूरजपुर प्रस्थान किया। हरिद्वार में आर्य समाज के संपर्क में आने के बाद वे वंदे मातरम आंदोलन से प्रारंभ से ही जुड़ गए थे तथा हैदराबाद में आयोजित आंदोलन में भाग लेने के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया, जहां प्रताड़ना सहते हुए 1 अप्रैल 1939 को उनकी शहादत हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय संस्कार विकसित होंगे।भैयाथान विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल गंगोटी में अधिवक्ता अनिल गोयल, पूर्व एसडीओ जल संसाधन  एस.के. तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक रविशंकर मिश्रा, समाजसेवी  लालचंद अग्रवाल एवं सहायक संचालक शिक्षा ने छात्रों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। रामानुजनगर विकासखंड के बालक माध्यमिक शाला रामानुजनगर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय साहू, चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वयं गोयल एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए अपनी सफलता की कहानी साझा की, जिससे बच्चे प्रेरित हुए और उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बारी-बारी से बताया।विद्यालयों में छात्रों द्वारा बनाई गई महापुरुषों की चित्रकारी की प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में पोषण वाटिका का विस्तार एवं न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि “बैगलेस डे” स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला सतत कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों, सफल व्यक्तियों, एसएमसी सदस्यों एवं पालकों को स्कूलों से जोड़कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक संचालक शिक्षा अजय सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों ने विद्यालयों में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp