Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल निरूशुल्क मक्का बीज वितरण योजना से किसान नेतराम की खेती हुई सशक्त, उत्पादन बढ़ने से होगी आमदनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  किसानों की आय में वृद्धि, खेती की लागत में कमी तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बतौली के ग्राम गहिला निवासी किसान नेतराम को मक्का प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत निरूशुल्क उन्नत किस्म का मक्का बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे वे काफी संतुष्ट हैं। किसान का कहना है कि शासन की इस पहल से खेती करना पहले की तुलना में अधिक आसान और लाभकारी बन रहा है।

नेतराम ने बताया कि उनके पास लगभग 2.60 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर वे नियमित रूप से खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कृषि विभाग, बतौली द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) योजना के अंतर्गत आयोजित मक्का प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार 15 किलोग्राम उन्नत किस्म का मक्का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया गया।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि उन्नत बीज उपलब्ध होने से अच्छी गुणवत्ता की फसल लेने में सहायता मिलेगी। साथ ही बीज खरीदने पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बच गया, जिससे खेती की लागत में कमी आई है। उनका मानना है कि यदि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहे तो कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

नेतराम ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें बीज वितरण के साथ-साथ मक्का की उन्नत खेती, बुवाई की विधि, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसल प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। इससे उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की प्रेरणा मिली है और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। समय पर मिलने वाली सहायता से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं।

किसान नेतराम ने इस किसान हितैषी योजना के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp