Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अधीक्षक श्री संजय मेहता हुए सेवानिवृत्त, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अम्बिकापुर में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री संजय मेहता को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री संजय मेहता को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदाय कर भावभीनी विदाई दी गई।

गौरतलब है कि श्री संजय मेहता ने 8 जनवरी 1988 को द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। प्रारंभिक पदस्थापना अविभाजित सरगुजा जिले के जनपद पंचायत भैयाथान में हुई। इसके उपरांत उन्होंने विकास शाखा सहित जिला कार्यालय की वित्त शाखा, भू-अभिलेख शाखा, लाइसेंस शाखा, खाद्य शाखा एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में सहायक ग्रेड-3 के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Advertisement Box

दिनांक 23 नवंबर 2007 को सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने खाद्य शाखा में कार्य किया। 22 जुलाई 2013 से उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। इसके पश्चात आयुक्त, सरगुजा संभाग द्वारा 10 नवंबर 2022 को उन्हें ऑडिटर के पद पर पदोन्नत कर कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया।

बाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर द्वारा उन्हें अधीक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिला कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। उन्होंने 18 मई 2026 से अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया तथा लगभग दो माह 13 दिन तक इस दायित्व का निर्वहन करते हुए 31 जुलाई 2026 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

श्री मेहता ने अपने शासकीय सेवाकाल में एकीकृत मध्यप्रदेश में 153 माह तथा छत्तीसगढ़ राज्य में 309 माह सहित कुल 462 माह अर्थात 38 वर्ष 6 माह 24 दिन की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक अनुभव की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री संजय मेहता मिले सभी सहयोग, मार्गदर्शन एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp