Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मरीन ड्राइव तालाब में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान, सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
घाट और तालाब परिसर की सामूहिक साफ-सफाई, स्वच्छता में जनसहभागिता सुनिश्चित करने एक साथ आगे आए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिक
“सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ शहर के सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

अम्बिकापुर /   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ नगर निगम अम्बिकापुर स्थित मरीन ड्राइव तालाब में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। स्वच्छता में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल तथा नागरिकों सहित  स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

’जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों ने एक साथ संभाली स्वच्छता की जिम्मेदारी’

स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान मरीन ड्राइव तालाब के घाट एवं आसपास के परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों के साथ स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान में शामिल सभी सहभागियों ने तालाब घाट और परिसर की सफाई में हाथ बंटाया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छता को केवल शासकीय प्रयासों तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जोड़ना रहा। शहर के सार्वजनिक स्थलों, तालाबों और उनके आसपास के परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने एक साथ श्रमदान किया।

Advertisement Box

’जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति किया जागरूक’
अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख सार्वजनिक जलस्रोतों और उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। मरीन ड्राइव तालाब शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल होने के कारण यहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण के प्रति जिम्मेदार और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

तालाब घाट एवं परिसर की साफ-सफाई के साथ नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

’सांसद, महापौर और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की रही सहभागिता’
मेगा सफाई अभियान में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, अखिलेश सोनी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों तथा नागरिकों ने भी स्वच्छता श्रमदान में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp