Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर में नशे में धुत मिले दो पुलिसकर्मी, लावारिस पड़ी मिली इंसास राइफल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कैदी को शिफ्ट करने आए थे दुर्ग से, सड़क किनारे पड़े होने का वीडियो वायरल; दोनों निलंबित

अंबिकापुर। शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दुर्ग जिले में पदस्थ दो पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत हालत में पड़े मिले। उनके पास ही सरकारी इंसास राइफल लावारिस हालत में पड़ी थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग और सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने संज्ञान लिया। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को रात में ही निलंबित कर दिया गया है।

कैदी को केंद्रीय जेल छोड़ने आए थे अंबिकापुर

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत एक कैदी को शिफ्ट करने के लिए अंबिकापुर केंद्रीय जेल आए थे। कैदी को जेल में दाखिल कराने के बाद दोनों प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास पहुंच गए। आरोप है कि यहां वे शराब के नशे में धुत हो गए और सड़क किनारे पड़े मिले।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों ने जब दोनों पुलिसकर्मियों को इस हालत में देखा तो उनके पास ही सरकारी इंसास राइफल भी लावारिस पड़ी मिली। सार्वजनिक स्थान पर सरकारी हथियार इस तरह पड़े होने से लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लावारिस हालत में पड़ी इंसास राइफल को अपने कब्जे में लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को वहां से हटाया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

सरकारी हथियार की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और सरकारी हथियारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैदी को सुरक्षित जेल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के साथ सरकारी हथियार की सुरक्षा भी पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों में शामिल है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर राइफल का लावारिस हालत में मिलना गंभीर लापरवाही का मामला माना जा रहा है।

दुर्ग एसएसपी ने की निलंबन की पुष्टि

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा और दुर्ग के एसएसपी ने संज्ञान लिया। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को रात में ही निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp