Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जशपुर में डायल-112 टीम पर दाउली से हमला, आरक्षक घायल; दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस टीम पर हमले और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। लोदाम थाना क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक युवक ने दाउली से हमला कर दिया। घटना में शासकीय वाहन के शीशे टूट गए और एक आरक्षक घायल हो गया। वहीं, दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

डायल-112 वाहन के शीशे तोड़े, आरक्षक घायल

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब पौने दो बजे लोदाम थाना क्षेत्र के मंडी बैरियर के पास एक व्यक्ति के हथियार लहराकर दहशत फैलाने की सूचना मिली थी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। वहां लोदाम निवासी योगेश कुमार भगत (30) धारदार दाउली लिए मिला।

Advertisement Box

पुलिस का आरोप है कि पूछताछ के दौरान विवाद होने पर योगेश कुमार भगत ने दाउली से शासकीय वाहन पर हमला कर दिया। हमले में वाहन के बाईं ओर के दोनों दरवाजों के शीशे टूट गए। कांच लगने से आरक्षक जीतेश कुमार ध्रुव घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने हमले में इस्तेमाल लोहे की दाउली जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

दूसरे मामले में 26 वर्षीय युवती ने 17 अक्टूबर को लोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती के अनुसार, दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी जगदेव सिंह (24) ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी देने के बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का बयान लिया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन और सोनोग्राफी रिपोर्ट जब्त की। इसके बाद आरोपित जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp