Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में 10,775 करोड़ से 884 किमी रेल नेटवर्क का विस्तार, 11 परियोजनाएं पूरी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

खरसिया-धरमजयगढ़ से रावघाट तक पहुंची रेल, हावड़ा-मुंबई मार्ग की क्षमता भी बढ़ी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार आधारभूत संरचनाओं का विस्तार कर रहा है। वर्ष 2016 से अब तक राज्य में 10,775 करोड़ रुपये की लागत से 11 महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं के तहत कुल 884 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण, दोहरीकरण, तीसरी लाइन और रेल फ्लाईओवर जैसे कार्य किए गए हैं। इससे यात्री ट्रेनों के संचालन, माल परिवहन और रेल नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि हुई है।

हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग को मिली अतिरिक्त क्षमता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाला हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग देश के प्रमुख और व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर बिलासपुर-उरकुरा, दुर्ग-राजनांदगांव और चांपा-झारसुगुड़ा तीसरी रेल लाइन परियोजनाएं पूरी होने से यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के संचालन के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध हुई है।

Advertisement Box

वहीं, छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ने वाले बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर सलका रोड-खोंगसरा और खोडरी-अनूपपुर रेलखंडों का दोहरीकरण तथा पेंड्रा रोड-अनूपपुर तीसरी लाइन का कार्य भी पूरा हो चुका है। इससे रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिली है।

खरसिया-धरमजयगढ़ से मांड क्षेत्र को मिला रेल संपर्क

नई रेल लाइनों के विस्तार से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। खरसिया-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन से रायगढ़ जिले के मांड क्षेत्र को रेल संपर्क मिला है। वहीं, मंदिर हसौद-नया रायपुर-केंद्री रेल लाइन के माध्यम से नवा रायपुर अटल नगर को रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है।

बस्तर क्षेत्र में रेल सुविधा के विस्तार की दिशा में दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन महत्वपूर्ण साबित हुई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद 20 अक्टूबर 2026 से रायपुर से रावघाट तक यात्री रेल सेवा शुरू होने की जानकारी दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर से परिचालन में सुविधा

बिलासपुर-उसलापुर रेल फ्लाईओवर के निर्माण से कटनी दिशा की ट्रेनों को बिलासपुर में मुख्य रेलमार्ग की गाड़ियों को बाधित किए बिना आवागमन की सुविधा मिली है। इससे ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव को कम करने में मदद मिली है।

इसी तरह रायपुर-टिटलागढ़ रेलखंड के दोहरीकरण से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल संपर्क मजबूत हुआ है। इससे यात्री परिवहन के साथ माल ढुलाई को भी गति मिली है।

इन 11 परियोजनाओं से बढ़ी रेल नेटवर्क की क्षमता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत पूरी की गई प्रमुख परियोजनाओं में बिलासपुर-उरकुरा तीसरी लाइन (110 किमी), सलका रोड-खोंगसरा दोहरीकरण (26 किमी), दुर्ग-राजनांदगांव तीसरी लाइन (31 किमी), खोडरी-अनूपपुर दोहरीकरण (6 किमी), चांपा-झारसुगुड़ा तीसरी लाइन (151 किमी) और पेंड्रा रोड-अनूपपुर तीसरी लाइन (50 किमी) शामिल हैं।

इसके अलावा खरसिया-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन (124.76 किमी), बिलासपुर-उसलापुर रेल फ्लाईओवर (11 किमी), रायपुर-टिटलागढ़ दोहरीकरण (203 किमी), मंदिर हसौद-नया रायपुर-केंद्री नई रेल लाइन (20 किमी) और दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन (95 किमी) का कार्य भी पूरा किया गया है।

रेल विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये का बजट

छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7,470 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है।

रेल नेटवर्क के विस्तार से खनिज संपदा वाले क्षेत्रों तक माल परिवहन की सुविधा बढ़ने, व्यापार और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने तथा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होने की उम्मीद है। राज्य का ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क पूरी तरह विद्युतीकृत होने से रेल परिवहन को अधिक ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में भी मदद मिलती है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शेख समी उर रहमान के अनुसार, पूरी की गई परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रेलवे का लक्ष्य यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp