Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रवात अर्नब से बढ़ा भारी बारिश का खतरा, गंगरेल समेत बांधों पर प्रशासन की नजर; नदी-नालों से दूर रहने की अपील

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

धमतरी। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका के बीच धमतरी जिले के जलाशयों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। भारी बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने पर गंगरेल बांध सहित अन्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में बांधों से कभी भी अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। इसे देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

गंगरेल बांध में 345.03 मीटर जलस्तर दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर 345.03 मीटर दर्ज किया गया। बांध का पूर्ण जलाशय स्तर 348.70 मीटर है। वर्तमान में यहां 5,904 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि जीवित जलभराव क्षमता का 59.53 प्रतिशत उपयोग हुआ है।

Advertisement Box

इसी तरह दुधावा बांध का जलस्तर 424.03 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका पूर्ण जलाशय स्तर 425.12 मीटर है। बांध में 209 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और जलभराव क्षमता 84.21 प्रतिशत है।

मुरुमसिल्ली बांध की जीवित जलभराव क्षमता 90.72 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, सौंदूर बांध का जलस्तर 469.71 मीटर है। इसका पूर्ण जलाशय स्तर 471.065 मीटर निर्धारित है। सौंदूर बांध में फिलहाल 20 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और जलभराव क्षमता 82.73 प्रतिशत है।

कभी भी छोड़ा जा सकता है बांधों से पानी

संभावित भारी बारिश और कैचमेंट एरिया से पानी की आवक बढ़ने पर गंगरेल बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की संभावना है। ऐसे में महानदी और आसपास के जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने की हिदायत

प्रशासन ने नागरिकों से नदी, नालों, पुल-पुलियों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। बच्चों और युवाओं को नदी-नालों में नहाने, मछली पकड़ने या तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में आवागमन नहीं करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा निचले और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

तेज बारिश और हवाओं के दौरान बरतें सावधानी

भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। नागरिक बिजली के खंभों, पेड़ों और जर्जर भवनों से दूर रहें तथा बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन ने लोगों से मौसम और जलाशयों के जलस्तर से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन दल को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp