Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्रावास की अव्यवस्थाओ को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

गुणवत्ताहीन भोजन, मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आरोप
सूरजपुर। विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम भूनेश्वरपुर स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। घटिया भोजन, सुविधाओं के अभाव और सुरक्षा संबंधी  अनदेखी से परेशान होकर छात्रावास की आदिवासी छात्राएं रामानुजनगर-कालुवा स्टेट हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।सड़क पर प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी व्यथा बताते हुए रो पड़ीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। भोजन में सड़े-गले चावल, खराब सब्जियां और पानी जैसी पतली दाल परोसी जा रही है। इसके अलावा, दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें—जैसे साबुन, तेल और टूथपेस्ट—महीने में केवल एक बार ही नाममात्र के लिए दी जाती हैं।छात्राओं ने अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे स्वयं छात्रावास में अनुपस्थित रहती हैं और उनके स्थान पर उनका 23 वर्षीय पुत्र छात्रावास के संचालन और व्यवस्थाओं में अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप करता है बालिका छात्रावास में किसी बाहरी व्यक्ति की ऐसी मौजूदगी छात्राओं की सुरक्षा और निजता पर बड़ा सवाल खड़ी करती है।छात्रावास के भवन और रसोईघर की हालत अत्यंत जर्जर है। बारिश में छत से पानी टपकता है। भीषण गर्मी के बावजूद अधिकांश पंखे बंद पड़े हैं और छात्राओं को टूटी-फूटी चटाइयों पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
छात्राओं की मांगें
अधीक्षिका को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए,अनधिकृत हस्तक्षेप पर कार्रवाई, बालिका छात्रावास में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश और हस्तक्षेप के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो।स्टॉक व रिकॉर्ड की जांच, राशन पंजी, स्टॉक रजिस्टर, मेन्यू और बिल-वाउचर का तत्काल भौतिक सत्यापन कराया जाए।गुणवत्तापूर्ण भोजन व सामग्री, निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन तथा पर्याप्त मात्रा में बिस्तर, साबुन और तेल उपलब्ध कराया जाए।भवन की मरम्मत, जर्जर रसोईघर, खराब पंखों और पेयजल व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
ग्रामीणों और छात्र नेताओं का समर्थन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और छात्र नेता मौके पर पहुंचे। जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू, विक्की यादव, हुसैन अंसारी और सुमंत राजवाड़े सहित अनेक ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं की मांगों का समर्थन किया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp