Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकिंग…..बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार सीआरपीएफ जवान की मौत….छुट्टी खत्म होने से पहले मां से मिलने जा रहा था जवान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर जशपुर जिले में बोलेरो वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जवान एक माह की छुट्टी पर घर आया था और छुट्टी समाप्त होने से पहले अपनी मां से मिलने पैतृक गांव जा रहा था। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी निवासी फ्रेडिक जॉन एक्का (45) पिता स्व. बरलोलो मिंज सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन में पदस्थ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मणिपुर राज्य में थी। करीब एक माह पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसका एक मकान जशपुर जिले के मनौरा में भी है।
बताया गया कि जवान की छुट्टी समाप्त होने वाली थी। इसके पहले वह अपनी मां से मिलने दो दिन पूर्व स्कूटी से ग्राम सोनक्यारी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम टेंपो के पास सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में फ्रेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक ने ही घायल जवान को पिकअप वाहन की मदद से मनौरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जशपुर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर से परिजनों में शोक है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp