Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। श्रावण मास के अवसर पर जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम स्थित अर्धनारीश्वर शिवलिंग में लगातार चौथे सावन सोमवार को भी विशेष पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन का आयोजन किया गया। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य सुभाष गोयल एवं उनके अनुज विजय गोयल द्वारा भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस, सरसों तेल एवं गंगाजल से महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान लाखों की संख्या में बेलपत्र, समीपत्र, पुष्प, काली तिल, जौ, मूंग दाल, अखंड अक्षत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान अर्धनारेश्वर शिवलिंग का सहस्त्रार्चन किया गया। पूजा-अर्चना पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अनुष्ठान में पीआरए ग्रुप से बजरंग लाल अग्रवाल, अंबिकापुर निवासी रामचंद्र अग्रवाल, रमेश दनोदिया, पार्षद चन्दन सिंह, मोहन लाल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। देवगढ़ धाम में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद बृजेन्द्र सिंह व संतोष जायसवाल, रमेंद्र सिंह उर्फ नूनू सिंह, लखन सोनी, मोनी बाबा, श्रीराम पांडेय, सुरेश पांडेय, गौरव गोयल, शानू सिंह, नीरज गोयल सहित अन्य शिवभक्त सक्रिय रहे।










