Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वीबी जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान के लिए बनीं सिंचाई का साधन डबरी में मछली पालन के साथ 50-60 डिसमिल में सेमी की खेती, सिंचाई के लिए बनीं पानी की उपलब्धता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
किसान जयलाल ने आजिविका डबरी के लिए कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया धन्यवाद
 

अम्बिकापुर /   ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी एक किसान के लिए खेती, सिंचाई और मछली पालन का बहुउपयोगी साधन उपलब्ध कराया है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सपना के किसान श्री जयलाल ने बताया कि जी-राम-जी योजना के तहत उनके लिए आजीविका डबरी का निर्माण कराया गया है। डबरी में बारिश का पानी एकत्र होकर लंबे समय तक जमा रहता है। जिससे पानी की उपलब्धता होने से अब उन्हें खेती के लिए सिंचाई की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। डबरी के पानी का उपयोग वे अपने सब्जी में सिंचाई के लिए कर रहे हैं।

Advertisement Box

किसान श्री जयलाल ने बताया कि डबरी निर्माण के बाद उन्होंने इसमें मछली पालन भी शुरू किया है। इसके साथ ही लगभग 50-60 डिसमिल भूमि में सेमी सब्जी की खेती कर रहे हैं। इस तरह एक ही डबरी उनके लिए सिंचाई के साथ-साथ अतिरिक्त आजीविका का साधन भी बन गई है।

उन्होंने कहा कि पहले खेती-बाड़ी के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर परेशानी होती थी, लेकिन डबरी बनने के बाद सिंचाई की सुविधा मिल गई है। बरसात का पानी डबरी में संग्रहित हो जाता है और आवश्यकता के समय इसी पानी से खेतों की सिंचाई की जाती है। इससे खेती करने में आसानी हुई है और वे खेती के साथ मछली पालन के माध्यम से भी अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पानी का संरक्षण, आजीविका का विस्तार

आजीविका डबरी ग्रामीण परिवारों के लिए केवल जल संग्रहण का माध्यम नहीं, बल्कि खेती और अतिरिक्त आय के अवसरों का आधार बन रही है। ग्राम सपना के किसान द्वारा डबरी के पानी का उपयोग सिंचाई के साथ मछली पालन के लिए किया जाना इसका उदाहरण है। वर्षा जल के संरक्षण से जहां खेती के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं डबरी में मछली पालन से आय का एक और जरिया विकसित हुआ है।

किसान ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “डबरी बनने से सिंचाई का सुविधा हो गया है। खेती-बारी करने के लिए कोई परेशानी नहीं हो रहा है।

आजिविका डबरी के लिए विष्णु भैया का जताया आभार

किसान ने आजीविका डबरी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डबरी से उन्हें खेती के लिए सिंचाई की सुविधा मिली है और इसी पानी के सहारे वे खेती-बाड़ी तथा मछली पालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, इसके लिए विष्णु भैया का धन्यवाद है।

जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने वाली योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वी बी जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित आजीविका डबरी किसान के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ खेती और मछली पालन के रूप में आय के नए अवसर का आधार बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp