Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास का सहारा मिल रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड की बकिरमा ग्राम पंचायत की रहने वाली श्रीमती इंद्रासो भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिनके जीवन में पक्के आवास ने सकारात्मक बदलाव लाया है।

इंद्रासो ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था और मकान में टूट-फूट की समस्या बनी रहती थी। परिवार को मौसम की मार के बीच घर की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। कच्चे मकान में रहने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी भी कठिनाइयों से भरी थी।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने के बाद इंद्रासो ने अपने परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित और मजबूत आवास में रह रहा है। पक्का घर बनने के बाद बारिश के दौरान पानी टपकने और मकान के टूट-फूट जैसी पुरानी परेशानियों से उन्हें राहत मिली है।

इंद्रासो ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले मिट्टी के घर में रहते थे। पानी टपकता था और घर में टूट-फूट होती रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिला और अब कोई परेशानी नहीं है। पक्का आवास बन गया है, इससे मैं बहुत खुश हूं।”

उन्होंने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिली है। उनके लिए यह आवास केवल एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। उन्होंने विष्णु भैया को धन्यवाद कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इंद्रासो की कहानी इस बात का उदाहरण है कि एक पक्का आवास परिवार को मौसम की परेशानियों से सुरक्षा देने के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp