Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरी का माल बेचने निकले थे दो युवक, ग्राहक से पहले पहुंच गई पुलिस; साड़ी-कपड़े और बाइक जब्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर शहर के घुटरापारा में घर के सामने खड़ी पिकअप से कपड़ों का गट्ठर चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरी के कपड़ों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस उन तक पहुंच गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की साड़ी-कपड़े तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब 50 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार घुटरापारा निवासी विकास सोनी आसपास लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने का काम करते हैं। उन्होंने 29 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 से 29 अगस्त के बीच उनके घर के सामने खड़ी पिकअप में रखे कपड़ों में से एक गट्ठर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। गट्ठर में साड़ी, कपड़े और पुरानी तिरपाल सहित करीब 15 हजार रुपए का सामान था। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
घुटरापारा चौक में तलाश रहे थे ग्राहक

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास सोनी के पड़ोस में रहने वाले रोशन राम चेरवा और राजकुमार चेरवा चोरी के कपड़ों को बेचने के लिए घुटरापारा चौक क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम राजपूत चौक पहुंची और दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों टालमटोल करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर पिकअप से कपड़े, झोला और तिरपाल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की साड़ी व कपड़े के साथ वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-डीजेड-6108 जब्त की है। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए है।

Advertisement Box

दोनों आरोपी घुटरापारा के निवासी

मामले में पुलिस ने घुटरापारा पुरानी पानी टंकी के पास रहने वाले रोशन राम चेरवा (24) और राजकुमार चेरवा (26) को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुराज राय, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp