Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रंग-बिरंगी दीवारों ने बढ़ाई बच्चों की रुचि, मॉडल आंगनबाड़ी में बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति अड़हापारा रिखी के नए आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रहा बेहतर वातावरण और पौष्टिक आहार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
आकर्षक चित्रों और बाल-अनुकूल परिवेश से केंद्र आने के लिए उत्साहित हो रहे बच्चे

अम्बिकापुर /  नौनिहालों को बेहतर वातावरण, पोषण और प्रारंभिक सीखने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित किए जा रहे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। नया भवन, रंग-बिरंगी दीवारें और बच्चों को आकर्षित करने वाले चित्र न केवल केंद्र को बाल-अनुकूल बना रहे हैं, बल्कि बच्चों में आंगनबाड़ी आने की रुचि भी बढ़ा रहे हैं। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अड़हापारा रिखी का आंगनबाड़ी केंद्र इसका उदाहरण है, जहां नया मॉडल आंगनबाड़ी बनने के बाद बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपनी सेवा की कहानी साझा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका वंदना सिंह बताती हैं कि नए केंद्र ने बच्चों के लिए आंगनबाड़ी आने के अनुभव को और बेहतर बनाया है। दीवारों पर बनाए गए आकर्षक और रंग-बिरंगे चित्र बच्चों का ध्यान खींचते हैं। इन्हें देखकर बच्चों में केंद्र आने और यहां समय बिताने की रुचि बढ़ी है।

Advertisement Box

नए भवन के साथ बदला केंद्र का माहौल
वंदना सिंह ने बताया कि नया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद यहां का वातावरण पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और बच्चों के अनुकूल हुआ है। दीवारों पर अलग-अलग चित्र और पेंटिंग बनाई गई हैं। छोटे बच्चे इन चित्रों को उत्सुकता से देखते हैं और इनके माध्यम से आसपास की चीजों को पहचानने तथा समझने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने बताया कि नए भवन और आकर्षक परिवेश का असर बच्चों की उपस्थिति पर भी दिखाई दे रहा है। पहले की तुलना में अब अधिक बच्चे केंद्र पहुंच रहे हैं। बच्चों में आंगनबाड़ी आने को लेकर उत्साह बढ़ा है और वे नियमित रूप से केंद्र की गतिविधियों से जुड़ रहे हैं।

पौष्टिक आहार के साथ नौनिहालों की देखभाल
आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में वंदना सिंह बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार बच्चों को सुबह नाश्ता दिया जाता है। इसमें दिन के अनुसार मीठा या नमकीन दलिया शामिल रहता है। इसके बाद बच्चों को दाल, चावल और सब्जी सहित भोजन दिया जाता है। सब्जियों और अन्य निर्धारित खाद्य सामग्री के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस तरह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए केवल देखभाल का स्थान न रहकर पोषण और प्रारंभिक सीखने के लिए अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। एक ओर बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर आकर्षक वातावरण उन्हें केंद्र से जोड़ने में सहायक बन रहा है।

नौनिहालों के लिए बेहतर सुविधा से वंदना खुश
नए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र से नौनिहालों को मिली सुविधाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए वंदना सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को बेहतर वातावरण मिला है और उनमें केंद्र आने की रुचि भी बढ़ी है।

अड़ाहापारा रिखी में आया यह बदलाव बताता है कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ बाल-अनुकूल वातावरण और पोषण सेवाओं का समन्वय नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं से वसूले 2.06 लाख रुपये….अंबिकापुर में बिजली विभाग का विशेष अभियान, चोरी के मामलों को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी, अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp