Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घाघवा नाला पर श्रमदान से बना बोरी बंधान, सेंदुर नदी तट पर स्वच्छता और पौधारोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बोरियाँ उठाकर श्रमदान में जुटे कलेक्टर, एसपी और डीएफओ, घाघवा नाला में बना बंधान
जल, स्वच्छता और हरियाली के लिए एकजुट हुआ प्रशासन, सेवा संकल्प अभियान में सामूहिक श्रमदान

बलरामपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ की भावना को साकार करते हुए आज सुबह वन विभाग के तत्वावधान में सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घाघवा नाला और सेंदुर नदी तट पर एकत्र हुए। सभी ने श्रमदान कर जल संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
श्रमदान की शुरुआत घाघवा नाला में बोरी बंधान निर्माण से हुई। लगभग 150 से 200 बोरियों में मिट्टी भरकर तैयार किए गए इस बंधान से वर्षा जल रुकेगा। इससे भू-जल स्तर बढ़ेगा और आसपास के क्षेत्र में जल की उपलब्धता भी बेहतर होगी। जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर एवं वनमंडलाधिकारी श्री अलोक वाजपेयी ने स्वयं बोरियाँ उठाकर श्रमदान किया और जनभागीदारी की मिसाल पेश की।
इसके पश्चात दल ने सेंदुर नदी तट पहुँचकर ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत तट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की। हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वच्छता और पौधारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल को सहेजने के लिए ऐसे छोटे बंधान बड़े कारगर साबित होते हैं और हर नागरिक को अपने आसपास के जलस्रोतों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने कहा कि सेवा का भाव ही समाज को जोड़ता है और जब प्रशासन व नागरिक साथ मिलकर श्रमदान करते हैं, तो सकारात्मक बदलाव स्वतः दिखाई देता है। वनमंडलाधिकारी श्री अलोक वाजपेयी ने कहा कि नदी-नालों का संरक्षण और पौधारोपण वन एवं पर्यावरण सुरक्षा की बुनियाद है। उन्होंने सभी से अपील की कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान से जुड़कर एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसे बड़ा होने तक सहेजें।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन और समाज को सेवा के साझा सूत्र में जोड़ना है। आज के आयोजन ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि सबका सामूहिक दायित्व हैं। उपस्थितजनों ने अपना समय प्रकृति को समर्पित कर यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखी जा सकती है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं से वसूले 2.06 लाख रुपये….अंबिकापुर में बिजली विभाग का विशेष अभियान, चोरी के मामलों को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी, अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp