Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं से वसूले 2.06 लाख रुपये….अंबिकापुर में बिजली विभाग का विशेष अभियान, चोरी के मामलों को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी, अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने 27 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें से तीन प्रकरणों में उपभोक्ताओं से लगभग दो लाख छह हजार रुपये की वसूली की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंबिकापुर शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता जेपी राजवाड़े ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कुल 27 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन प्रकरणों में करीब 2.06 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

Advertisement Box

विशेष न्यायालय में पेश होंगे बिजली चोरी के मामले

विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आने पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमानुसार वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने या बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यपालन अभियंता जेपी राजवाड़े ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से नियमों का पालन करने और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp