Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पारंपरिक चाक से इलेक्ट्रॉनिक चाक तक, विश्वकर्मा योजना ने गिरीश पाल के हुनर को दी नई गति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा भाव और पारंपरिक कारीगरों के सम्मान के संकल्प से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू हुई है। यह योजना पीढ़ियों से चले आ रहे हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है। जिले के विकासखंड राजपुर के ग्राम आरा निवासी श्री गिरीश पाल इसका जीवंत उदाहरण हैं। योजना से मिले इलेक्ट्रॉनिक चाक ने उनके पारंपरिक व्यवसाय को नई गति दी है।
गिरीश पाल पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। पहले वे साधारण चाक से बर्तन तैयार करते थे, जिसमें अधिक समय और कड़ी मेहनत लगती थी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उन्हें इलेक्ट्रॉनिक चाक उपलब्ध कराया गया। इससे बर्तन गढ़ने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। अब वे कम समय और कम श्रम में अधिक बर्तन तैयार कर पा रहे हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ी है।
आधुनिक उपकरण के सहारे गिरीश पाल अपने हुनर को पहले से अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं। उत्पादन में आई सुविधा ने उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने की राह भी आसान की है। मिट्टी से जुड़ी पारंपरिक कला को तकनीक का संबल मिलने से उनके व्यवसाय में नई संभावनाएँ खुली हैं।
गिरीश पाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गाँव के छोटे कारीगरों की जरूरतों को समझा है और विश्वकर्मा योजना के माध्यम से उनके हुनर को सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक चाक मिलने से उनके काम में काफी आसानी हुई है और उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।
गिरीश पाल की कहानी दर्शाती है कि सेवा और समर्पण के भाव से बनी योजनाएँ जब गाँव के कारीगर तक पहुँचती हैं, तो पारंपरिक कौशल आधुनिक स्वरोजगार का मजबूत आधार बन जाता है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं से वसूले 2.06 लाख रुपये….अंबिकापुर में बिजली विभाग का विशेष अभियान, चोरी के मामलों को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी, अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp