Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उज्ज्वला से रसोई में बचा समय बना संतोषी की खेती-बाड़ी का सहारा लकड़ी जुटाने और चूल्हे पर खाना बनाने की परेशानी हुई कम, परिवार की दिनचर्या हुई आसान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बच्चों का टिफिन समय पर हो रहा तैयार, रसोई का काम निपटाकर खेतों में भी दे पा रही पूरा समय
संतोषी ने कहा-गैस की सुविधा से समय की हो रही बचत, खेती-बाड़ी के काम में मिली बड़ी सहूलियत

अम्बिकापुर /  ग्रामीण परिवारों के जीवन में छोटी-सी सुविधा भी बड़ा बदलाव ला सकती है। ग्राम सकालो निवासी संतोषी पात्र के परिवार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिली रसोई गैस की सुविधा ने न केवल खाना बनाना आसान किया है, बल्कि उनके समय के बेहतर उपयोग का रास्ता भी खोला है। चूल्हे के लिए लकड़ी जुटाने और धुएं के बीच भोजन तैयार करने में लगने वाला समय अब बच रहा है। संतोषी इस समय का उपयोग परिवार की खेती-बाड़ी के काम में कर रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपनी सेवा की कहानी साझा करते हुए संतोषी पात्र बताती हैं कि उनका परिवार खेती-बाड़ी कर जीवनयापन करता है। परिवार में सुबह का समय काफी व्यस्त रहता है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनका नाश्ता और टिफिन तैयार करना होता है, वहीं खेत में होने वाले काम के लिए भी समय पर पहुंचना जरूरी होता है। पहले लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के कारण इन सभी कामों को समय पर पूरा करना कठिन हो जाता था।

लकड़ी जुटाना भी था रोजमर्रा का अतिरिक्त काम

संतोषी बताती हैं कि गैस की सुविधा मिलने से पहले परिवार की रसोई पूरी तरह लकड़ी के चूल्हे पर निर्भर थी। भोजन बनाने से पहले जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई बार लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता था। जब लकड़ी उपलब्ध नहीं होती थी तो बाजार या अन्य माध्यम से खरीदनी पड़ती थी। संतोषी के अनुसार लकड़ी खरीदने में करीब 200 से 250 रुपये तक खर्च हो जाते थे। इसके बाद भी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त लकड़ी हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाती थी।

Advertisement Box

लकड़ी की व्यवस्था करने के बाद चूल्हा जलाने और उस पर भोजन तैयार करने में भी अधिक समय लगता था। चूल्हे से निकलने वाला धुआं रसोई के काम को और कठिन बना देता था। सुबह के समय भोजन तैयार करने में देरी का असर परिवार के दूसरे कामों पर भी पड़ता था।

बच्चों का टिफिन भी समय पर, खेत का काम भी समय पर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस की सुविधा मिलने के बाद संतोषी की दिनचर्या में बदलाव आया है। अब सुबह कम समय में परिवार के लिए नाश्ता और भोजन तैयार हो जाता है। बच्चों का टिफिन भी समय पर बन जाता है, जिससे उन्हें स्कूल भेजने में सुविधा हुई है।

रसोई का काम जल्दी पूरा होने का सीधा लाभ संतोषी को खेती-बाड़ी में मिल रहा है। वे बताती हैं कि अब समय बचने के कारण घर के काम पूरे करने के बाद खेत में भी समय पर पहुंच जाती हैं। खेत में मजदूर काम कर रहे हों तो वहां पहुंचकर काम देखना और खेती से जुड़े दूसरे जरूरी कार्य करना भी आसान हुआ है।

रसोई की सुविधा ने आसान की पूरे परिवार की दिनचर्या
संतोषी के लिए गैस कनेक्शन केवल खाना बनाने का साधन नहीं, बल्कि समय बचाने वाली महत्वपूर्ण सुविधा भी बना है। पहले सुबह का काफी समय लकड़ी और चूल्हे से जुड़े कामों में निकल जाता था। अब वही समय बच्चों और खेती-बाड़ी के लिए उपयोग हो रहा है। परिवार समय पर भोजन कर पा रहा है और संतोषी को घर तथा खेत दोनों की जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिली सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संतोषी पात्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए  कहा कि गैस की सुविधा से उनके परिवार को रसोई के काम के साथ खेती-बाड़ी और बच्चों की दिनचर्या संभालने में भी सहूलियत मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं से वसूले 2.06 लाख रुपये….अंबिकापुर में बिजली विभाग का विशेष अभियान, चोरी के मामलों को विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी, अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp