Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेंड नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार की डुबकर मौत,

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / सूरजपुर जिले के सरस्वतीपुर से गुजरी रेंड नदी घूमने और स्नान करने के उद्देश्य से पहुंचे एक परिवार के एक युवक सहित तीन बच्चों कुल चार लोगों की नदी के गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई।घटना शनिवार प्रातः साढ़े दस ग्यारह बजे के बीच की बताई गई है।घटना की सूचना सरस्वतीपुर सरपंच द्वारा मोबाइल के माध्यम से पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुँची बिश्रामपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक एक कर चारों शवों को नदी से बरामद कर लिया है।शव पंचनामा कार्यवाही के बाद चारों शवों को पीएम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल लाया गया है।यहां परिजनों के आ जाने के बाद रविवार को सभी का पीएम होगा।मृतको में दो बच्चे बिहार राज्य के कटिहार जिले के निवासी बताए गए हैं।जो विजयादशमी अवकाश में अपने मौसी के यहां सूरजपुर चंद्रपुर ढूंढरा घूमने आए थे।घटना स्थल से पुलिस ने दो स्कूटी भी बरामद किया है जिसमें सवार होकर चारों नदी पहुंचे थे।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि मृतक विवेक सिंह पिता विद्यानंद सिंह 45 वर्ष जो चंद्रपुर ढूंढ़रा ने निवासी हैं जो अदानी कंपनी में कार्य करते हैं, इनकी पत्नी नेहा सिंह ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है।विवेक सिंह अपने साली के दो बच्चों को विजयदशमी अवकाश के दौरान बिहार के कटिहार से घूमने के लिए पिछले दिनों यहां लेकर आए थे।परिजनों के मुताबिक मृतक विवेक सिंह 45 शुक्रवार को अपने बेटे अभिजीत सिंह  और साली के दोनों बच्चों के साथ रेंड नदी की ओर घूमने गए थे और फोटो भी खिंचवाया था   रमणीक स्पॉट होने के कारण बच्चों ने नदी में स्नान की इच्छा जताई जिसके बाद शनिवार को चारों दो स्कूटी में सवार होकर सुबह साढ़े नव बजे नदी जाने कहकर निकले और इसी दौरान सभी नदी में नहाने के लिए उतरे और सभी की जलसमाधि हो गई।मृतकों की पहचान विवेक सिंह पिता विद्यानंद सिंह 45 वर्ष ,अभिजीत सिंह पिता विवेक सिंह 17 वर्ष ,कृष्ण गोपाल पिता जितेंद्र सिंह 13 वर्ष ,गोपाल कृष्ण पिता जितेंद्र सिंह 15 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।
आज लौटना था घर
बताया जाता है कि हादसे में मृत साली के बच्चों कृष्ण गोपाल और गोपाल कृष्ण को विवेक आज छोड़ने के लिए कटिहार जाने वाले थे इसके पहले ये हादसा हो गया।मृतकों में विवेक और अभिषेक दोनों पिता पुत्र हैं जबकि दो बच्चे कृष्ण गोपाल गोपाल कृष्ण दोनों सगे भाई हैं जो अपनी मौसी के यहां घूमने आए थे मृतक अभिजीत अपने पिता का इकलौता पुत्र था जबकि कृष्ण गोपाल और गोपाल कृष्ण भी अपने माँ पिता की दो ही संतान थे।घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की घटना सूरजपुर में शोक और मातम की स्थिति निर्मित कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp