Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डबल मर्डर के आरोपी की पत्नी ने की फांसी की मांग, बोली- मेरी भी हो सकती थी हत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कराने पर जताई आशंका, पति की करतूत सामने आने के बाद परिवार में दहशत
बिश्रामपुर। शिक्षिका रजनी बरेठ और उसके नाबालिग पुत्र सुजल बरेठ की नृशंस हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार की पत्नी सरिता लकड़ा ने अपने पति के लिए फांसी की मांग की है। सरिता ने कहा कि रजनी और उसके बेटे को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने आशंका जताई कि जिस तरह उसके पति ने दो लोगों की हत्या की, उसी तरह उसकी जान भी खतरे में हो सकती थी।
मीडिया से चर्चा के दौरान सरिता ने बताया कि उसे कभी अंदेशा नहीं हुआ कि उसका पति इतनी जघन्य वारदात को अंजाम दे सकता है। घटना वाली रात प्रवेश करीब दो से ढाई बजे घर लौटा था। इतनी रात को घर पहुंचने का कारण पूछने पर उसने व्यापार के सिलसिले में पेंड्रा जाने की बात कही थी। उस समय सरिता को उसकी बातों पर कोई संदेह नहीं हुआ।
सरिता ने बताया कि जब पुलिस ने उसके पति के हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी दी, तो उसे पहले विश्वास ही नहीं हुआ। सच्चाई सामने आने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी। पति की संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद उसने अपना सिंदूर पोंछ दिया और मंगलसूत्र भी उतार दिया है। उसने कहा कि वह चाहती है कि रजनी, उसके बेटे और उनके परिवार को न्याय मिले, इसलिए आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कराने पर जताई आशंका
सरिता ने एक और चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि करीब एक माह पहले ही प्रवेश ने उसका एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस कराया था। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद अब उसे आशंका सता रही है कि कहीं बीमा की राशि हड़पने के इरादे से उसके पति ने उसे भी नुकसान पहुंचाने की योजना तो नहीं बनाई थी। हालांकि, इस संबंध में उसने अपनी आशंका ही व्यक्त की है।
उसने बताया कि जब से पति के हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी मिली है, तब से वह और उसका परिवार ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। उसे अपनी और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
2017 में हुई थी पहचान, 2020 में की थी शादी
सरिता के मुताबिक, उसकी और प्रवेश की पहचान वर्ष 2017 में कटनी में हुई थी। उस समय वह अपनी मां के इलाज के सिलसिले में वहां गई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2020 में दोनों ने शादी कर साथ रहने का फैसला किया। दंपती ने एक बच्चे को गोद भी लिया है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है।
सरिता ने बताया कि वह शिक्षिका रजनी बरेठ के साथ बेलटिकरी स्कूल में काम करती थी। इसी दौरान प्रवेश का रजनी से परिचय हुआ था। सरिता के स्कूल आने-जाने के दौरान प्रवेश उसे छोड़ने और लेने जाता था। इसी क्रम में उसकी पहचान रजनी से हुई थी, रजनी द्वारा उसके पति को कुछ व्यक्तिगत तंज कसने की घटना के संबंध में उसने कहा कि ये एक  साल पहले की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp