Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

भाटापारा / छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में दिनांक 22 अक्टूबर 2026, गुरूवार को शाम 4 बजे चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में बैठक आयोजित हुई जिसमें नवा रायपुर में नवीन चेम्बर भवन के प्रस्तावित ले-आडट के अवलोकन एवं वरिष्ठ सदस्यों से नीतिगत मार्गदर्शन एवं सुझाव हेतु बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवीन चेम्बर भवन के लिये नवा रायपुर सेक्टर-24 में भूमि का आबंटन किया गया है, जिसका शासन के सहयोग से विधिवत रजिस्ट्री हो चुकी है।  नये भवन हेतु 30 वर्ष के लिये लीज का भुगतान भी चेम्बर द्वारा कर दिया गया है। उक्त नवीन चेम्बर भवन के लिये ले-आउट तैयार किया जा चुका है ताकि जल्द ही नवीन चेम्बर भवन का निर्माण किया जा सके।

Advertisement Box

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी ने चेम्बर के वरिष्ठ सदस्यों से अनुरोध किया कि वे नवीन चेम्बर भवन के ले-आउट के संबंध में अपना मार्गदर्शन एवं सुझाव देवें।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने प्रस्तावित ले-आउट के संबंध में अपना विचार व्यक्त करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी को बधाई देते हुए कहा कि यह चेम्बर की बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सर्वसुविधायुक्त चेम्बर भवन का निर्माण बहुत ही आवश्यक है।

चेम्बर संरक्षक श्री बलदेव सिंह भाटिया ने श्री थौरानी जी को नये चेम्बर भवन के लिये बधाई देते हुए कहा कि नवीन चेम्बर भवन के लिये भविष्य में हमारे पास 6-7 करोड़ की एफ.डी. होनी चाहिये। व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की विशेष बैठक बुलाकर उनसे सहयोग राशि लिया जावे जिससे कि चेम्बर सुचारू रूप से चल सके।

चेम्बर संरक्षक श्री शिवराज भंसाली ने कहा कि वर्तमान चेम्बर भवन श्री पूरनलाल अग्रवाल एवं श्रीचन्द सुन्दरानी जी के कार्यकाल में बना। नवा रायपुर का नया चेम्बर भवन श्री सतीश थौरानी जी के कार्यकाल में बहुत ही अच्छे ढंग से बनेगा। मैं इस सराहनीय कार्य के लिये श्री थौरानी जी को बधाई देता हूं।

चेम्बर सलाहकार श्री संतोष जैन ने कहा कि वर्तमान ले-आउट का स्वरूप बहुत ही अच्छा है। आवश्यकतानुसार मीटिंग हाल या अन्य कक्षों में साइज परिर्वतन किया जा सकता है। हमारे चेम्बर सदस्यों से यदि 500.00 रूपये अतिरिक्त लेने से चेम्बर में एक वर्ष में कम से कम डेढ़ करोड़ रूपये जमा हो जायेंगे।

चेम्बर सलाहकार विजय मुकीम ने कहा कि चेम्बर भवन नवा रायपुर में होने के कारण सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण दोपहिया के बजाय कार से जायेंगे। अतः पार्किंग का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र जग्गी ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी जी को बधाई दी और सुझाव दिये कि नवीन चेम्बर भवन आडिटोरियम स्टाइल में बनाया जावे तथा प्रस्तावित कमरों के निर्माण में 5-7 कमरे और बढ़ाया जावे। साथ ही उन्होंने कहा कि मीटिंग के समय पार्किंग की समस्या होगी, अतः पार्किंग के उपयुक्त प्रबंध हेतु विचार किया जावे।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ने कहा कि मैं चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हूं। इनके कार्यकाल में चेम्बर बहुत विकसित हुआ है।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सलूजा ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि नया चेम्बर भवन का निर्माण वास्तु के अनुसार किया जाना चाहिये।

चेम्बर के अन्य वरिष्ठ जनों ने सुझाव दिये कि प्रस्तावित ले-आउट में सर्वसुविधायुक्त चेम्बर भवन हेतु भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार पार्किंग व्यवस्था, चेम्बर भवन सभागृह, आडिटोरियम, बाहर से आने वाले व्यापारियों के अतिथि कक्ष आदि के निर्माण में सुविधानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी ने सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं सुझाव के प्रति आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि इस ले-आउट में फाइनल संशोधन के पश्चात दीपावली के बाद जल्द ही भूमि पूजन किया जायेगा।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, संरक्षक-पूरनलाल अग्रवाल, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, सलाहकार-सरल मोदी, छगनलाल मूूूंदड़ा, संजय रूंगटा, अरविंद जैन, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, संतोष जैन, चेयरमेन-गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन-चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, विक्रम सिंहदेव, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, वरिष्ठ सदस्य-मनमोहन अग्रवाल,राजेन्द्र जग्गी, जितेन्द्र दोशी, रमेश गांधी, चेम्बर उपाध्यक्ष-सुशील रामदास, दिलीप इसरानी, जितेन्द्र शादीजा, महिला चेम्बर अध्यक्ष डाॅ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp