Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतापपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, महिला घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

प्रतापपुर के ग्राम करसी के पास हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम; दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम करसी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी एक युवक की पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement Box

ग्राम करसी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी शिवकुमार गोंड (35 वर्ष), पिता ठिगू राम गोंड, अपने दोस्त मनीष यादव और पत्नी राजकुमारी के साथ किसी काम से प्रतापपुर गया था। काम निपटाने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव गोपालपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम करसी के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मनीष यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में शिवकुमार की पत्नी राजकुमारी को भी चोटें आई हैं। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय दोनों मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

गांव में पसरा मातम, पिकअप चालक फरार

एक ही हादसे में दो दोस्तों की मौत से गोपालपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp