Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि आज भाटापारा रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, यात्रियों ने रखीं विभिन्न मांगें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
एडीआरएम बजरंग अग्रवाल ने विकास कार्यों में तेजी लाने एवं यात्री सुविधाओं में सुधार का दिया आश्वासन,स्टेशन मास्टर अजय कुमार रहे उपस्थित।
भाटापारा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा आज भाटापारा रेलवे स्टेशन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीआरएम श्री बजरंग अग्रवाल एवं एसीएम राजेश कुमार शाह की उपस्थिति में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों एवं नागरिकों ने रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं, यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों तथा रेल परिचालन में सुधार को लेकर अपने सुझाव एवं मांगें रखीं।
माता दीवालय की तरफ लिफ्ट, एस्केलेटर एवं टिकट घर की मांग
श्री अनिल किंग्रानी ने मातादेवालय की ओर रहने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर एवं टिकट घर की व्यवस्था करने की मांग रखी। इस पर एडीआरएम श्री अग्रवाल ने बताया कि फेस-2 के अंतर्गत इन कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है तथा संबंधित कार्य प्रारंभ होने पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
टिकट आरक्षण में नकद भुगतान का विषय
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने आरक्षण टिकट बनवाते समय नकद भुगतान के विकल्प को लेकर यात्रियों की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। इस पर श्री राजेश शाह ने स्पष्ट किया कि डिजिटल भुगतान अनिवार्य नहीं है। डिजिटल भुगतान की सुविधा रखने वाले यात्रियों को पेटीएम एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर एवं बिलासपुर की यात्रा में विलंब का मुद्दा
अमरजीत सलूजा ने भाटापारा से रायपुर एवं बिलासपुर की यात्रा में ट्रेनों के रास्ते में रुकने के कारण होने वाली देरी पर चिंता जताई।ट्रेन  2-3 घंटा लेट होने के कारण  इससे विद्यार्थियों, बच्चों, बुजुर्गों एवं दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस पर एडीआरएम श्री अग्रवाल ने बताया कि ट्रैक एवं लाइन संबंधी कार्य प्रगति पर हैं। छत्तीसगढ़ से कोयले एवं स्पंज आयरन की बड़े पैमाने पर ढुलाई होने के कारण रेल परिचालन पर दबाव रहता है। संबंधित कार्य पूर्ण होने के बाद स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।
डेली यात्रा के यात्रियों के लिए स्लीपर कोच या एसी कोच में बैठने की व्यवस्था
श्री वासु मखीजा ने डाली यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए स्लीपर कोच में बैठने की व्यवस्था पुनः प्रारंभ करने की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था पूर्व में संचालित थी तथा प्रस्ताव को उचित विचार एवं निर्णय के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
स्टेशन के सामने की सड़क एवं प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेनों के संचालन की मांग
श्री गौरव जैन एवं श्री रविंद्र जैन ने स्टेशन के सामने की सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार करने तथा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्री ट्रेनों का आगमन पुनः प्रारंभ कराने की मांग रखी। बैठक में अन्य नागरिकों ने भी स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
स्टेशन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
श्री लक्ष्मी नारायण सोनी ने स्टेशन के निर्माण एवं विकास कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताते हुए इन्हें शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। इस पर एडीआरएम श्री बजरंग अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि रेलवे का पूरा प्रयास है कि स्टेशन का उद्घाटन मार्च माह तक कराया जाए।
अधिकारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात एडीआरएम श्री बजरंग अग्रवाल, एसीएम राजेश शाह,स्टेशन मैनेजर अजय कुमार सहित स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने स्वयं श्रमदान कर यात्रियों और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
राजेश शर्मा को डीआरयू सदस्य बनाए जाने पर बधाई
कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश शर्मा को डीआरयू सदस्य बनाए जाने पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव एवं सहयोग से क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार में सकारात्मक योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य  श्री अमरजीत सिंह सलूजा, श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, श्री रविंद्र जैन, श्री गौरव जैन, श्री सुरेश भंसाली, श्री वासु मखीजा एवं श्री अभिषेक मोदी सहित अन्य उपस्थितजन।
जनसंवाद कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दे भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं रेल सेवाओं में सुधार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहे। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तुत मांगों पर रेलवे प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp