Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर । कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है ।आज इसी कड़ी में माइनिंग अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहनों पर कार्यवाही की गई।प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत खड़गवाँ क्षेत्र में 3 गिट्टी लोड हाइवा वाहनों को अवैध गिट्टी परिवहन करते जबकि राजापुर में 8 टीपर रेत लोड कर अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई है। जप्त वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है lबता दें कि 15 अक्टूबर के बाद रेत तस्करों द्वारा खुले आम बेखौफ तरीके से नदियों में वाहन उतार रेत का परिवहन किया जा रहा है।जिले से रोज सैकड़ों मिनी ट्रक रेत दूसरे जिले संभाग मुख्यालय अंबिकापुर ले जाया जा रहा है। खनिज विभाग द्वारा आज की गई औचक कार्यवाही से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।










