Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजेश शर्मा रायपुर रेल डिवीजन में रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
भाटापारा /  अमरजीत सिंह सलूजा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य ने बताया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  बिलासपुर जोन  के अनुमोदन पश्चात रायपुर रेल डिवीजन की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है।इस समिति में लंबे समय से प्रदेश और क्षेत्र की रेल समस्याओं रेलवे के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रयासरत  राजेश शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा की नियुक्ति पर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों सहित नगर के व्यवसायियों,जनप्रतिनिधियों,नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाये दी है।
         अमरजीत सिंह सलूजा ने आगे बताया  कि लगभग 30 वर्षों से क्षेत्र की रेल समस्याओं और मांगों को लेकर सक्रिय रहने वाले राजेश शर्मा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के भी सदस्य रह चुके है।इसके अलावा वे भाटापारा स्टेशन सलाहकार समिति और रायपुर मंडल की सलाहकार समिति सदस्य के सदस्य भी रहे हैं।
      अपनी नियुक्ति और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए  रेलवे सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य राजेश शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,लोकसभा सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,भाजपा जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक अनुपम अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। वही श्री शर्मा ने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के प्रति विशेष रूप से कृतज्ञता जाहिर करते हुए अपनी नियुक्ति के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।  राजेश शर्मा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि रेल यात्रियों एवं क्षेत्र की जनता की आवाज को रेलवे के उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
    राजेश शर्मा पूर्व में भी समिति की बैठकों में प्रदेश, क्षेत्र और भाटापारा रेलवे स्टेशन में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर सक्रिय रहे हैं।रेल विकास, यात्री सुविधाओं के मुद्दों को रेल मंत्रालय तक पहुचाने के लिए भी पूरी गंभीरता और जवाबदारी से कार्य करते है।
       राजेश शर्मा को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों अमरजीत सिंह सलूजा,लक्ष्मी नारायण सोनी, गौरव जैन,रविंद्र जैन, सुरेश भानुशाली,अभिषेक मोदी  वासु माखीजा सहित संतोष नायक,बलकरण सिंह ठाकुर,संजय सिंह चौहान,लक्ष्मीनारायण शर्मा, अजय यादव,प्रेस क्लब अध्यक्ष राजकुमार मल,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष संतोष साहू, पत्रकार कैलाश जायसवाल
पोहा मिल  एसोसिएशन अध्यक्ष रंजीत दवानी, दाल मिल एसोसिएशन  अध्यक्ष नरेश आर्य,राइस मिल
एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल,चैंबर अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस सदस्य और उड़ीसा प्रभारी गणेश सिंह ध्रुव,थोक सब्जी विक्रेता संघ अध्यक्ष गोविंद पटेल,प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष संकेत अग्रवाल,आदि गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शरद भृगु,लालसोट ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी,सरयूपरिण ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनील दुबे,पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत अध्यक्ष अनिल गिदवानी,छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज नगर इकाई अध्यक्ष दीपक टिकरिया ,भाजपा पिछड़ा वर्ग   जिला अध्यक्ष महाबल दास बघेल,जिला ओलंपिक संघ सचिव आदित्य सिंह ठाकुर, पार्षद एवं सभापति सतीश तलरेजा ,राजपूत क्षत्रिय समाज अध्यक्ष संजय ठाकुर,शेखर राजपूत,गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष बबलू चावला,नगर साहु समाज अध्यक्ष राजेश साहू,सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष पीयूष जैन, पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य रेल मंत्रालय दीपक शर्मा,अमर आर्य,,हाजी इकबाल,हारून खान,बड़ा मुन्ना,सुधीर जैन,गोपाल शर्मा,लल्लू बालाजी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ के के नायक,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ बसंत भृगु,ओमप्रकाश रात्रे,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा,पार्षद मनीष मिश्रा, श्रेणिक गोलछा,चंद्रशेखर चक्रधारी,जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल सहित क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, व्यापारी संगठनों नगर वासियों ,जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp