Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों में मिलावटखोरों पर शिकंजा: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जांच में ‘मिल्की मलाई’ और ‘मलाई मैजिक’ ब्रांड के नमूने फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; संचालकों के खिलाफ न्यायालय में पेश होगा परिवाद

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से संबंधित 750 किलोग्राम अमानक और असुरक्षित पनीर को नष्ट कर दिया गया। जांच में ‘मिल्की मलाई’ और ‘मलाई मैजिक’ ब्रांड के पनीर के नमूने निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। यह खेप रायपुर के स्थानीय बाजारों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सप्लाई करने की तैयारी थी।

जांच रिपोर्ट आने के बाद नष्ट किया पनीर

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कुछ समय पहले एक मालवाहक वाहन से पनीर की बड़ी खेप जब्त की गई थी। इसके बाद नियमानुसार दोनों ब्रांड के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट में नमूने असुरक्षित पाए जाने के बाद विभागीय टीम ने उरला स्थित फैक्ट्री पहुंचकर 750 किलो पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई पूरी की।

Advertisement Box

विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति पर रोक लगाना है। त्योहारी सीजन में पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संचालकों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित फर्म और ब्रांड संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से मामले का परिवाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में दोष सिद्ध होने पर संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है नकली पनीर

रायपुर में मिलावटी और एनालॉग पनीर के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। भाठागांव की एक डेयरी से 1,700 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट किया गया था। वहीं, बीरगांव में प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में संचालित अवैध कारखाने से 650 किलोग्राम एनालॉग पनीर पकड़ा गया था। इसे भी ओडिशा भेजने की तैयारी थी।

इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों से भी 560 किलो और 200 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर नष्ट कराया जा चुका है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp