Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दूसरे दिवस पर नारद मोह, मुनिआगमन और ताड़िका वध की लीला का हुआ मंचन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
द्वितीय दिवस मंचन में अतिथि के रूप में पत्रकार जगत एवं साहू समाज ने की भगवान की आरती 
भाटापारा निवासी योगेश साहू जो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख के विजेता रहे, पहुंचे रामलीला और कलाकारों से हुए रूबरू
भाटापारा / आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वितीय दिवस पर नारदमोह, मुनिआगमन और ताड़िका वध की मनमोहक लीला का प्रस्तुतिकरण हुआ जिसमें नारद की भूमिका में हर्ष ने अपने अभिनय से लोगो को खूब हंसाया तो ताड़िका की भूमिका में लोगो का मनोरंजन करते हुए खूब डराया वही मुनिआगमन में विश्वामित्र की भूमिका में शौर्य मिश्रा ने भगवान राम और लक्ष्मण को निशाचरों के वध के लिए दशरथ से मांगा वही दशरथ का राम लक्ष्मण को देने के मार्मिक मंचन ने दर्शकों की आंखे नम की । राम के किरदार में कृपांश व्यास और लक्ष्मण की भूमिका में वाशु शर्मा व दशरथ की भूमिका में लव शर्मा ने अपने अभिनय का जौहर दिखाई ।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की आरती में साहू समाज के पदाधिकारी एवं भाटापारा के पत्रकारगण सहित कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिभागी रहे योगेश साहू की उपस्थिति रही। पत्रकारों में संतोष अग्रवाल,राजकुमार मल, भुपेशधर दीवान,प्रशांत वर्मा,श्याम सुंदर पुरोहित, शंकर सोनी,अजय यादव,उमाशंकर साहु, राजीव तिवारी, ललित तिवाड़ी, संजय तिवारी, राजकुमार यदु, सरिता ध्रुव,राजेश शर्मा, गुरमीत गुम्बर,राज गुप्ता,बजरंग ध्रुव,कोमल शर्मा,आएशा खान,आदित्य ठाकुर उपस्थित रहे ।
*संबोधन में अतिथियों ने याद किये अपने गुजरे जमाने को*
योगेश साहू  ने अपने संबोधन में कहा कि इस रामलीला में इन बच्चों के साथ समय गुजारना उन्हें बहुत ही आनंददायक एवं रोमांचित करने वाला लगा। उन्होंने विद्यार्थी बच्चों से कहा कि आपकी मेहनत के बाद आपको जो कुछ भी मिल जाए उसे खुशी से स्वीकार करें, जो चीज नहीं मिलती हो सकता है, आपके हिस्से की ही नही। उन्होंने रामलीला के क्रियाकलापों को नजदीक से देखा और उसकी सराहना की। रामलीला सचिव श्री कोमल शर्मा ने उनके यूपीएससी कैरियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साहू समाज के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ सुकृत साहू ने अपने उद्बोधन में इस ऐतिहासिक मंचन को बहुत सराहा और रामलीला की टीम वर्क की भावना को इसकी सफलता का राज बताया। श्रीमती वीणा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच पर रामायण के कलाकार जीवंत अभिनय करते हैं। पत्रकार जगत से शंकर सोनी ने कलाकारों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके पालकों का भी बहुत आभार व्यक्त किया। भूपेश धर दीवान ने इस रामलीला में अपने बिताए हुए बचपन के दिनों को याद किया। राजीव तिवारी ने भी अपने संबोधन में कलाकारों की तीन माह की मेहनत की प्रशंसा की एवं आयोजक मंडल को बधाई दी। आयोजन समिति ने समस्त पत्रकारों को उनके समाचारों के माध्यम से इस रामलीला के प्रचार-प्रसार के लिए हृदय से हार्दिक धन्यवाद एवं अपनी तरफ से आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से इस रामलीला के कलाकारों एवं इस आयोजन की गूंज प्रदेश में ही नहीं देश में भी सुनाई दे रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp