Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिकित्सकीय लापरवाही पर श्री महावीर हॉस्पिटल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

आयुष्मान योजना के तहत 87,300 रुपये की अवैध वसूली का मामला, तीन माह के लिए पंजीयन निलंबित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

अम्बिकापुर / श्री महावीर हॉस्पिटल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही और आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस/पंजीयन 17 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल का पंजीयन आगामी तीन माह के लिए निलंबित करने हेतु शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका सुश्री मृण्मयी पाण्डेय ने अस्पताल प्रबंधन पर मरीज के इलाज से संबंधित सीटी स्कैन, एक्स-रे, रेफरल और डेथ समरी सहित महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने तथा आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूलने की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उचित इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज की मृत्यु हुई।

Advertisement Box

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर के माध्यम से जांच टीम गठित की गई। जांच प्रतिवेदन और अस्पताल के स्पष्टीकरण का परीक्षण करने के बाद कई अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि मरीज की न्यूरो सर्जरी करने वाले चिकित्सक का नाम अस्पताल के पंजीयन संबंधी दस्तावेजों में दर्ज नहीं था। अस्पताल के पंजीयन दस्तावेजों में न्यूरो सर्जरी की सुविधा का भी उल्लेख नहीं मिला। जांच के अनुसार, संबंधित चिकित्सकीय सेवाएं शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। इसके अलावा, मरीज को रेफर करने की प्रक्रिया का भी सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

आयुष्मान योजना में भी अनियमितता

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, मरीज के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत पूरी राशि बुक किए जाने के बावजूद परिजनों से अलग से 87,300 रुपये लिए गए। विभाग ने इस राशि को अवैध वसूली मानते हुए अस्पताल को इसे वापस करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि इससे पहले भी अस्पताल के खिलाफ मरीजों से निर्धारित राशि से अधिक पैसे लेने की शिकायत मिली थी, जिस पर प्रबंधन को चेतावनी जारी की गई थी।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभाग ने नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन और आयुष्मान योजना के नियमों में अनियमितता को देखते हुए कार्रवाई की है। साथ ही, आगामी तीन माह के लिए खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना/आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल का पंजीयन निलंबित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp