Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2026-27 के लिए पंजीयन एवं सत्यापन 31 अक्टूबर तक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कक्षा 12वीं के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेरिट विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर लिंक उपलब्ध

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 08 अक्टूबर 2026 से पोर्टल पर लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। पंजीयन एवं सत्यापन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण की जानी है।

Advertisement Box

योजना के अंतर्गत मेरिट सूची एवं पंजीयन से संबंधित दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। इसके साथ ही स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र के एआरएन (ARN) नंबर का उपयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

योजना की शर्तों के अनुसार विद्यार्थियों का महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारूप डाउनलोड करना होगा तथा संबंधित महाविद्यालय से प्रमाणित कराना होगा। प्रमाणित बोनाफाइड प्रमाण पत्र के साथ महाविद्यालय की फीस रसीद भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी भी निर्धारित स्थान पर दर्ज करनी होगी। सभी विवरण एवं दस्तावेज पूर्ण करने के बाद आवेदन संबंधित पूर्व अध्ययनरत शाला को सत्यापन के लिए भेजना होगा।

आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। सर्वप्रथम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली संबंधित शाला द्वाराआवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। दोनों स्तरों से सत्यापित आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भेजा जा सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp