Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ठगो ने वाट्सअप एकाउंट हैक कर लिया है।मंत्री ने इसकी सूचना खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है।मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मेरा वाट्सअप एकाउंट हैक हो गया है।यदि मेरे एकाउंट से किसी भी व्यक्ति को पैसा मांगने का संदेश या कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है तो कृपया पैसे बिल्कुल न भेजे और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की सूचना साईबर थाने में दर्ज करा दी गई है।मंत्री ने सभी से सतर्क रहने सूचना को गंभीरता से
लेने की अपील कर किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।बताया गया कि मंत्री के निजी सचिव ओमप्रकाश राजवाड़े का भी मंगलवार को साइबर ठगो द्वारा वाट्सअप एकाउंट हैक कर संपर्क सूची में शामिल लोगों से यूपीआई ब्लॉक होने का हवाला देकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति से मंत्री के नाम मैसेज भेजकर 32 हजार रु अर्जेंट बताकर मांगे जाने की जानकारी सामने आई है।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और उनके निज सचिव का साइबर ठगो के द्वारा वाट्सअप हैक कर लेने की घटना ने पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। साईबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।









