Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम ने कृषक मित्रों और किसानों को योजना के प्रावधानों से कराया अवगत, दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

अम्बिकापुर /   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और दलहन-तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विकासखंड के कृषक मित्रों एवं किसानों को प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। योजना का उद्देश्य दलहन एवं तिलहन उत्पादक किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना तथा उनकी उपज के विपणन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

’समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ’
प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत पात्र दलहन एवं तिलहन फसलों की निर्धारित शर्तों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की जाती है। इसका उद्देश्य बाजार में उपज के मूल्य में गिरावट की स्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाना और उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

Advertisement Box

कृषि विभाग द्वारा किसानों को बताया गया कि योजना के तहत अधिसूचित फसलों की खरीदी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है। आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से उपज विक्रय की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। इससे किसानों को अपनी उपज के विपणन और समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

’कृषक मित्रों को दी गई योजना की विस्तृत जानकारी’
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के उद्देश्य, महत्व और किसानों को मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दलहन एवं तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कृषक मित्रों को योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किसानों को समर्थन मूल्य आधारित खरीदी व्यवस्था तथा सहकारी समितियों के माध्यम से उपज विक्रय की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

’दलहन-तिलहन की खेती से आय बढ़ाने के अवसर’
कृषि विभाग द्वारा किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन फसलों की खेती से किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने और कृषि आय के अतिरिक्त अवसर विकसित करने में सहायता मिल सकती है। वहीं समर्थन मूल्य आधारित खरीदी व्यवस्था से पात्र किसानों को उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

’किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर’
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में कृषक मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कृषक मित्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया, ताकि पात्र किसान प्राइस सपोर्ट स्कीम के प्रावधानों को समझकर इसका लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि विभाग की यह पहल दलहन-तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन देने, किसानों को उचित मूल्य दिलाने तथा कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp