Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरुता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK/चिरायु) के अंतर्गत जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्जरी हेतु चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, जिला सरगुजा द्वारा रायपुर के कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में विकासखंड स्तर पर चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों एवं मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जाँच की। शिविर में कुल 48 मरीजों को आवश्यक उपचार एवं सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया।
शिविर में बर्न से संबंधित 08, जन्मजात कटे-फटे होंठ के 18, कटे-फटे तालू के 12 तथा क्लब फुट के 10 मरीजों की पहचान की गई। जाँच के बाद मरीजों को रायपुर स्थित कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में आवश्यक सर्जरी एवं उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में सहमति प्राप्त की गई।
शिविर में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विमलचंद पैकरा, प्रोफेसर डॉ. अविनाशी कुजूर, डॉ. अभिजीत दीवान, नोडल नर्सिंग डॉ. पी.के. सिन्हा, नोडल RBSK डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, डॉ. श्रीकांत चौहान, डॉ. दीपक गुप्ता, श्री कमल नारायण तथा कालड़ा हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र साहू सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कालड़ा हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. दीपक ठाकुर ने मरीजों की जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलता है। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या ने कहा कि RBSK के माध्यम से जन्मजात विकारों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर बच्चों को उचित उपचार से जोड़ना महत्वपूर्ण है। सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी ने जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. दीपक ठाकुर ने कहा कि बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट जैसी समस्याओं का समय पर उपचार मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकारों, बीमारियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से 48 मरीजों को विशेषज्ञ उपचार एवं आवश्यक सर्जरी से जोड़ने की पहल की गई है। गौरतलब है कि रायपुर में उपचार हेतु मरीजों को पहुँचाने के लिए भी आवश्यक परिवहन व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp