Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
शिक्षिका की भूमिका में दिखीं कलेक्टर, ब्लैकबोर्ड पर लिखा ‘‘मैंगिफेरा इंडिका’’ और ग्लोब से समझाया देशों का भूगोल
टॉपर बनें, डॉक्टर-इंजीनियर और आईएएस बनें: कलेक्टर ने विद्यार्थियों में भरा जोश

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं वाणिज्य, 11वीं कला तथा 11वीं जीवविज्ञान की कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम पर चर्चा की और उनकी पढ़ाई की प्रगति जानी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एक शिक्षिका की भूमिका में भी नजर आईं। कक्षा 11वीं जीवविज्ञान में उन्होंने हाथ में चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड पर ‘‘मैंगिफेरा इंडिका’’ लिखा और विद्यार्थियों से पूछा कि यह किस फल का वानस्पतिक नाम है। विद्यार्थियों ने तत्परता से उत्तर दिया कि यह फलों के राजा आम का वानस्पतिक नाम है। सही उत्तर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। इसी तरह कक्षा 11वीं कला में उन्होंने ग्लोब मंगवाकर विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की भौगोलिक स्थिति का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया, जिससे बच्चों ने रुचि के साथ भूगोल को समझा।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ पैटर्न आधारित तैयारी और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे लगन से पढ़ाई कर टॉपर बनें और आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर तथा आईएएस अधिकारी बनकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करें।
विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने प्राचार्य को कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गृहकार्य के साथ प्रतिदिन कक्षा में ही विद्यार्थियों को अभ्यास कार्य देने के निर्देश दिए। उन्होंने पढ़ाए जा चुके पाठ्यक्रम का नियमित पुनरावलोकन कराने और बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से पुराने प्रश्नपत्र हल कराने को कहा, ताकि वे परीक्षा के स्वरूप से भली-भाँति परिचित हो सकें। साथ ही विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षकों से ऐसी प्रभावी शिक्षण विधियाँ अपनाने का आग्रह किया, जिनसे विद्यार्थी विषयों को सरलता और रुचि के साथ समझ सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत ही बेहतर परीक्षा परिणाम की नींव है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp