Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा
NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति की डिजिटल निगरानी, रोजगार के अवसर बढ़ने से ग्रामीणों में उत्साह

अम्बिकापुर /    गांव में ही रोजगार मिले और खेती-किसानी के लिए पानी की सुविधा भी विकसित हो, इसी उद्देश्य को साकार कर रहा है अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अड़ची में निर्माणाधीन नवीन तालाब। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के तहत इस कार्य से 100 से अधिक ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। वहीं तालाब निर्माण पूरा होने पर आसपास के खेतों में सिंचाई और पशुओं के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह कार्य ग्रामीण रोजगार और जल संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देने का उदाहरण बन रहा है।

गांव में रोजगार के साथ तैयार हो रहा जल संरक्षण का स्थायी संसाधन
वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायत अड़ची में नवीन तालाब निर्माण के लिए 6 लाख 33 हजार 912 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। तालाब की खुदाई में 100 से अधिक ग्रामीण श्रमिक कार्य कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। तालाब में वर्षा जल का संग्रहण होने से आसपास की कृषि भूमि में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी। साथ ही पशुपालन करने वाले परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement Box

डिजिटल उपस्थिति से रोजगार कार्यों में पारदर्शिता
तालाब निर्माण कार्य में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) ऐप का उपयोग किया जा रहा है। फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से श्रमिकों की पहचान और उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है। डिजिटल निगरानी से कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड संधारित करने और रोजगार कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायता मिल रही है।

रुक्मनिया यादव बोलीं-गांव में काम भी मिला, तालाब बनने से खेतों को भी मिलेगा पानी

ग्राम पंचायत अड़ची की निवासी रुक्मनिया यादव तालाब निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव में ही रोजगार मिलने से ग्रामीणों को लाभ हो रहा है। रोजगार के दिनों में 100 से 125 दिन तथा मजदूरी दर में 261 रुपये से 300 रुपये की बढ़ोतरी पर उन्होंने खुशी जताई।

रुक्मनिया ने कहा कि तालाब बनने से आसपास के खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। गांव के गाय-बैल और अन्य मवेशियों के लिए भी पानी उपलब्ध होगा। इससे खेती-किसानी और पशुपालन में सुविधा होगी। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोजगार के साथ गांव की भविष्य की जरूरतों को भी मिलेगा सहारा

अड़ची में तालाब निर्माण से ग्रामीणों को वर्तमान में रोजगार मिलने के साथ भविष्य के लिए जल संरक्षण की सुविधा विकसित हो रही है। इससे वर्षा जल का उपयोग कृषि और पशुपालन में किया जा सकेगा। वीबी-जी राम जी के तहत रोजगार सृजन, जल संरक्षण और डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था का समन्वय ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार

दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को उपज का मिलेगा उचित मूल्य, प्राइस सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगी आर्थिक सुरक्षा किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की सुविधा देने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम की दी गई जानकारी

WhatsApp